नारिका Team

जैनत्व सुरक्षा संघ (JSS Team) के द्वारा एक नई शुरुआत !!

वह शुरुआत है नारिका Team की!! क्या है यह नारिका ???

नारी + श्राविका = नारिका!

संस्कृति की सुरक्षा में मुख्य भूमिका होती है नारी की। नारी वह शक्ति है जो अपने साथ दूसरों को भी प्रभावित करती है।

जैनत्व सुरक्षा संघ का उद्देश्य है !!
नारी शक्ति को आगे बढ़ाना इसलिए हमने एक नई टीम बनाई है।
जिसमें बचपन से लेकर पचपन तक हर मोड़ पर सही सुझाव के द्वारा नारी शक्ति को आगे बढ़ाया जाएगा।

नारिका टीम बनाने का कारण ???
आज समाज के अंदर हर जगह बहुत वातावरण खराब हो रहा है, सामंजस्य की कमी, सहनशीलता की कमी, एकल परिवार की सोच, बढ़ते झगड़े, बढ़ते तलाक, बढ़ती आत्महत्याएं, लव जिहाद, बच्चों में संस्कारों की कमी, अपनी मनमानी, बड़ों का आदर नहीं करना, पाश्चात्य संस्कृति में ही अपनी शान समझना आदि गलत धारणाओं को जो बढ़ावा मिल रहा है उसे रोकना है।

नारिका का उद्देश्य
यह सारे कार्य सिर्फ एक नारी नहीं कर सकती, उस नारी में एक “श्राविका” का होना आवश्यक है जो कहलाएगी “नारिका” !!!

और हमारा प्रयास यही है हर नारी को “नारिका” बनाना।
क्योंकि एक नारिका ही समझेगी परिवार का महत्व, उसमें होगी सहनशीलता, समझदारी, संयुक्त परिवार चलाने की क्षमता, बच्चों को संस्कार देने की योग्यता, धर्म को आगे बढ़ाने की शक्ति जो समझेगी भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों की सुरक्षा कैसे करना।

तो आइए हम प्रयास करें 1-1 नारी (Female Members) मिलकर 11-11 नारिका (नारी + श्राविका) तैयार करें!!
और भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों की सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें!!

जैनत्व सुरक्षा संघ (JSS Team)
सर संघचालक- 9930-420-429
मुख्य कार्यकर्ता- 8905-920-429
नारिका प्रमुखा- 7598-165-992

Open chat
Jai Jinendra!
How can we help you?